• Recent Posts

    18 April 2017

    धमाकेदार TRICKS विटामिन्स : रोग और रासायनिक नाम याद करने हेतु

    Tricks : चुटकी में करे सारे Vitamins के रासायनिक नाम , उनसे होने वाले रोग और पाए जाने वाला स्रोत :Remember all vitamins chemical name ,disease and source in few second best trick and easy too.
    Such type of questions asked in various exams like SSC CGL, Banking, IBPS, SBI PO, Railways, UPSC, NTSE, State PSC , State SSC exams.
    1.विटामिन-A,  2.विटामिन-B1,  3.विटामिन-B2,  4.विटामिन-B5,  5.विटामिन-B6,  6.विटामिन-B12,  नोट-विटामिन B काम्प्लेक्स में (विटामिन-B1, B2, B5, B6, B12 और फोलिक एसिड आते है)  7.विटामिन-C,  8.विटामिन-D,  9.विटामिन-E,  10.विटामिन-K


    मुखयतः विटामिन्स 10 प्रकार के होते है जो क्रमशः निम्नलिखित है-
    1.विटामिन-A,
    2.विटामिन-B1,
    3.विटामिन-B2,
    4.विटामिन-B5,
    5.विटामिन-B6,
    6.विटामिन-B12,
    नोट-विटामिन B काम्प्लेक्स में (विटामिन-B1, B2, B5, B6, B12 और फोलिक एसिड आते है)
    7.विटामिन-C,
    8.विटामिन-D,
    9.विटामिन-E,
    10.विटामिन-K
    विटामिन्स के रासायनिक नाम और उनकी कमी से होने वाले रोग के नाम लगभग सभी प्रतियोगिता परीक्षाओ में पूछे जाते है इसी को ध्यान में रखते हुए यशपाल जी ने  दिनांक 02/12/2015 को जो ट्रिक्स बनाई है उसमे एक बात का ध्यान रखना की ऊपर के जो प्रमुख 10 विटामिन्स के नाम हे उनको क्रमवार याद रखना।


    विटामिन्स (Vitamins) : रासायनिक नाम

    TRICK- "रथ में रानी परी को एक टॉफी दो"
    Note : रथ राजा महाराजाओ के पास होते थे उनकी पत्नी को रानी कहते हे कहने का तात्पर्य यह है कि रथ में रानी परी को एक टॉफी/चॉकलेट दीजिये।
    ध्यान रहे इस ट्रिक में विटामिन के जो नाम बताये है उनको क्रमवार रखे।

    विस्तृत्व रूप : विटामिन के नाम क्रमवार
    रथ = र+थ
    1. र-रेटिनॉल (रासायनिक नाम)
    विटामिन-A
    2. थ-थायमिन (रासायनिक नाम)
    विटामिन-B1
    में-silent


    रानी = रा+नी
    3. रा-राइबोफ्लेविन (रासायनिक नाम)
    विटामिन-B2
    4. नी-निकोटिनामाइड (रासायनिक नाम)
    विटामिन-B5
    परी = परी
    5. परी-पिरीडॉक्सिन (रासायनिक नाम)
    विटामिन-B6


    को = को
    6. को-कोबालैमीन (रासायनिक नाम)
    वीटामिन-B12
    Fact : फोलिक अम्ल का रासायनिक नाम-टेरोईल ग्लूटैमिक है।


    एक = ए+क
    7. ए-एस्कार्बिक अम्ल (रासायनिक नाम)
    विटामिन-C
    8. क-कैल्सिफेरॉल (रासायनिक नाम)
    विटामिन-D
    टॉफी = टॉ+फी
    9. टॉ-टॉकोफेरॉल (रासायनिक नाम)
    विटामिन-E
    10. फी-फिलोक्वीनोन (रासायनिक नाम)
    विटामिन-K
    दो-silent


    विटामिन्स (Vitamins) : विटामिन की कमी से होने वाले रोग 

    TRICK-"राज ने बेड पे दूसरे इनाम में सरिन को रथ दिया"

    Note : राज ने बेड/चारपाई पे(पर) चढ़ कर दूसरा इनाम जो की रथ(chariot) है सरिन(मुस्लिम लड़की का नाम)  नाम की लड़की को दिया है। वह बेड/चारपाई पर इसलिए चढ़ा क्यों की गाव में स्टेज की व्यवस्था नही थी।

    विस्तृत्व रूप : विटामिन क्रमानुसार रखे
    राज = रा+ज
    1. रा+ज-रतौंधी/जीरोफ्थेल्मिया (विटामिन की कमी से रोग)
    विटामिन-A
    ने-silent
    बेड पे=बे+ड+पे
    2. बे-बेरी बेरी  (विटामिन की कमी से रोग)
    विटामिन-B1
    3. ड-डर्मेटोसिस  (विटामिन की कमी से रोग)
    विटामिन-B2
    4. पे-पेलैग्रा  (विटामिन की कमी से रोग)
    विटामिन-B5
    दूसरे इनाम = दूसरे+इनाम
    Note : यहाँ दूसरे अर्थ 2 से और इनाम का अर्थ एनीमिया से है अर्थात एनीमिया को क्रमशः दो बार लगातार लिखना है।
    5. इनाम-एनीमिया  (विटामिन की कमी से रोग)
    विटामिन-B6
    6. इनाम-एनीमिया  (विटामिन की कमी से रोग)
    विटामिन-B12
    में-silent
    सरिन = स+रि+न
    7. स-स्कर्वी  (विटामिन की कमी से रोग)
    विटामिन-C
    8. रि-रिकेट्स  (विटामिन की कमी से रोग)
    विटामिन-D
    9. न-नपुंसकता  (विटामिन की कमी से रोग)
    विटामिन-E
    को-silent


    रथ दिया = र+थ+दिया
    10. र+थ+दिया-रक्त का थक्का देर से बनना  (विटामिन की कमी से रोग)
    विटामिन-K




    विटामिन्स : जल और वसा/कार्बनिक घोल में विलेयता

    TRICK-"WBC"
    Note : रक्त में WBC पायी जाती है यह ट्रिक जल में घुलने वाले विटामिन्स की है इसके अलावा जो भी बचेंगे वो वसा/कार्बनिक घोल में घुलनशील विटामिन्स होंगे।

    विस्तृत्व रूप : जल में घुलनशील

    WBC = W+B+C
    W-Water soluble
    B-Vitamin B Complex (vitamin-B1, B2, B5, B6, B12 and Folic acid)
    C-Vitamin C
    Fact : विटामिन-B और विटामिन-C के अलावा जो भी विटामिन्स (विटामिन-A,  विटामिन-D, विटामिन-E और विटामिन-K) है वह सभी वसा और कार्बनिक घोल में घुलनशील है।



    महत्त्वपूर्ण तथ्य :

    1. विटामिन का आविष्कार फंक (Funk) ने सन् 1911 ई. में किया था।

    2. यह एक प्रकार का कार्बनिक यौगिक है इनसे कोई कैलोरी नही प्राप्त होती, परन्तु ये शरीर के उपापचय (Metabolism) में रासायनिक प्रतिक्रियाओं के नियम के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं।

    3. विटामिन-B12 में कोबाल्ट पाया जाता है।

    4. विटामिनों का संश्लेषण हमारे शरीर की कोशिकाओ द्वारा नही हो सकता एवं इसकी पूर्ति विटामिन युक्त भोजन से होती है। विटामिन-D और विटामिन-K का संश्लेषण हमारे शरीर में होता है।

    5. विटामिन-D का संश्लेषण सूर्य के प्रकाश में उपस्थित पराबैंगनी किरणों द्वारा त्वचा के कॉलेस्ट्रोल (इर्गेस्टीरॉल) द्वारा होता है।

    6. विटामिन-K जीवाणुओं द्वारा हमारे कोलन में संश्लेषित होता है तथा वहाँ से उसका अवशोषण भी होता है।

    7. विटामिन-B काम्प्लेक्स समूह में विटामिन-B3 (पैन्टोथेनिक अम्ल) और विटामिन-B7 (बायोटीन) भी होते है।





    Facebook पर हमारे नए समान्य विज्ञान GK ट्रिक्स पाने के लिए लाइक करे हमारा पेज बस निचे दिए गए  Like Page पर क्लिक करे ! अगर  Liked लिखा हुआ आ रहा है इसका मतलब है अपने लाइक कर दिया है और आपको updates मिलेगी या मिल रही है !

    No comments:

    Post a Comment

    पाये अपने Email पर नए Updates

    Pdf Books, GK, GS, Hot Tricks, Current affairs फ्री में Direct अपने ईमेल पे पाने के लिए कृप्या अपना Email Id यहाँ दे



    Already Subscribed

    नोट- Subscription के बाद Verify जरूर करे , यहाँ Email Id देने के बाद एक आपके Email में verification का लिंक जायेगा उसको खोलके verify करना है !

    To Get Updates On Facebook Like Us

    जुड़े हमसे Email, Fb, Google+ & Twitter पर

    STAY CONNECTED

    All Copyright Reserved @ Lucentgk.com.